दीपावली की रौनक, मस्तूरी हाई स्कूल मैदान पर लगी फटाखे की दुकान

 


लक्ष्मी कांत 

मस्तुरी । देश भर में दीपो की त्यौवहार दिवाली बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में रौनक छाई हुई है। लोग बड़े उत्साह के साथ सामन की खरीददारी कर रहे है।इसी कड़ी में मस्तुरी में भी रौनक है। तरह तरह के समानों का स्टाल लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग मस्तुरी पहुँच कर खरीदारी कर रहे है। मार्किट में मिट्टी के हाथ से बने फैंसी दिए फैंसी रंग बिरंगा लाइट,फटाखे,लाई और बतासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 



 पुलिस और व्यपारी संघ का सराहनीय पहल


इस बार की दिवाली में मस्तुरी पुलिस और व्यपारी संघ के द्वारा एक अनोखा पहल देखने को मिला है। पटाखे की दुकान को भीड़ भाड़ से अलग हाईस्कूल मैदान में रखा गया है जो कि सुरक्षा के दृष्टि से उत्तम जगह है। इससे मस्तुरी बिलासपुर मुख्य मार्ग प्रभावित नही होगा। और सड़क हादसे का डर भी नही रहेगा। मस्तुरी  पुलिस और व्यपारी संघ की इस पहल को क्षेत्र की जनता खुब सराहना कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments